Friday, July 31, 2009

"मोहब्बत ना होती"

"शरारत ना होती , शिकायत ना होती /
नैनों में किसी के नजाकत ना होती //
ना होती बेकरारी , ना होते हम तनहा /
जो जहाँ में कमबख्त ये मोहब्बत ना होती //
ना होते ये सपने , ये ख्वाबों की दुनिया /
किसी को चाहत की तमन्ना ना होती //
ना जुल्फों की छाया , ना फूलों की खुशबू /
यादों में उनकी ये रातें ना कटती //
ना होती ये मोहब्बत , ये आंसू ना होते /
दिल भी ना खोता, आज तन्हा ना रोता //
मजनू सी अपनी , ये हालत ना होती /
जो जहाँ में कमबख्त ये मोहब्बत न होती // "

No comments:

Post a Comment