Tuesday, May 8, 2012

"तुम्हारी याद जीने का एहसास है।"

"तुम्हारी  याद जीने का एहसास है ,

जीने  का एहसास है तुम्हारी याद ।

"तुम्हारा नाम सुन के दिल धड़कता है ,

दिल धड़काने का सबव भी है तुम्हारी याद ।।

ज़िन्दगी  का एक दुःख तुम ने मेरे नाम कर दिया ,

 इसी  दुःख की जिम्मेदार है तुम्हारी याद ।

तुम्हें याद कर के आँखों से निकलते है आंसू ,

इन आँखों  से निकलने वाले आंसू भी है तुम्हारी याद ।।

तुम्हारी  याद जीने का एहसास है ।

जीने  का एहसास है तुम्हारी याद ।।"

Thursday, June 16, 2011

" मोहब्बत का इरादा, अब बदल जाना भी मुश्किल है"

" मोहब्बत का इरादा, अब बदल जाना भी मुश्किल है,

तुझे खोना भी मुश्किल है, तुझे पाना भी मुश्किल है

जरा सी बात पर, आंखें भिगो के बैठ जाते हो,

तुझे अब अपने दिल का हाल, बताना भी मुश्किल है

उदासी तेरे चहरे पे, गवारा भी नहीं लेकिन,

तेरी खातिर सितारे तोड़ लाना भी मुश्किल है

 यहां लोगों ने खुद पे, परदे इतने डाल रखे हैं,

किस के दिल में क्या है, नज़र आना भी मुश्किल है

तुझे ज़िन्दगी भर याद रखने की, कसम तो नहीं ली,

पर एक पल के लिए तुझे, भूल जाना भी मुश्किल है"!!!!

Monday, June 6, 2011

दोस्ती क्या होती है काश बताते तुमको....?

"दोस्ती क्या होती है काश बताते तुमको,
दोस्ती के लिए मर मिटना सिखाते तुमको।
तू कभी रूठ भी जाता जो मुझ से,
बड़े प्यार से मानते तुमको॥
तू कभी जफा कर के तो देख,
ज़िन्दगी से हार कर जीत जाते तुमको।

कभी जुदाई की घड़ी आती जो ज़िन्दगी में,
दोस्ती के लिए मरना सिखाते तुमको॥
तू बिछड़ भी जाता ज़िन्दगी में,
तो मर कर ही भूल पाते तुमको।
तेरे लिए क्या अरमान है दिल में ए मेरे दोस्त,
काश तू सुनता और हम सुनाते तुमको॥

दोस्ती क्या होती है काश बताते तुमको....?
दोस्ती के लिए मर मिटना सिखाते तुमको।"

Friday, May 20, 2011

वो प्यार तो जिंदा आज भी है ॥

"तेरी याद से रिश्ता कल भी था ,
तेरी याद से रिश्ता आज भी है ।
दिल अपना दुखता कल भी था ,
और धड़कता आज भी है ॥

वो प्यार जो हम तुम से करते थे ।
वो प्यार तो जिंदा आज भी है ॥

तुम दूर हुए मजबूरी में ,
हम बिछड़ गए इस दूरी में ।
कभी वक़्त मिले तो चली आना ,
खुला दिल का दरवाज़ा आज भी है ॥

वो प्यार जो हम तुम से करते थे ।
वो प्यार तो जिंदा आज भी है ॥ "

Tuesday, March 22, 2011

वो मैं हूँ ॥

"हथेली सामने रखना,
के सब आँसू गिरें उस मैं ।
जो रुक जायें होठों पर ,
समझ जाना के वो मैं हूँ ॥
कभी जो चाँद को देखो,
तो तुम यूँ मुस्कुरा देना ।
जो चल जायें हवा ठंडी ,
समझ जाना के वो मैं हूँ ॥
जो ज्यादा याद आऊं मैं,
तो तुम रो लेना जी भर के ।
अगर हिचकी कोई आई तो,
समझ जाना के वो मैं हूँ ॥
अगर तुम भूलना चाहो,
मुझे शायद भुला दो तुम ।
मगर जब सांस लेना तो ,
समझ जाना के वो मैं हूँ ॥ "
Missing U !!

Saturday, December 11, 2010

मोहब्बत उन्हें भी है हमसे।

"मिला वो भी नहीं करते , मिला हम भी नहीं करते।
दगा वो भी नहीं करते , दगा हम भी नहीं करते॥
उन्हें रुसवाई का दुःख , हमे तन्हाई का डर।
गिला वो भी नहीं करते , शिकवा हम भी नहीं करते॥
किसी मोड़ पर मुलाकात हो जाती है अक्सर ,
रुका वो भी नहीं करते , ठहरा हम भी नहीं करते॥
जब भी देखते है उन्हें , सोचते है कुछ कहें उनसे।
सुना वो भी नहीं करते , कहा हम भी नहीं करते ॥
लेकिन ये भी सच है कि , मोहब्बत उन्हें भी है हमसे।
इकरार वो भी नहीं करते , इज़हार हम भी नहीं करते॥ "

Wednesday, November 17, 2010

"Jis k cherey pe zra teri jhalak lagti hai"

"Teri sanson me gulabon ki mehek lagti hai,

Husan jis rang me ho teri jhalak lagti hai.


Sham hote he nigahon me utar aati ho,


dil ki dharkan tere pairon ki dhamak lagti hai.


Jaise guzri ho abhi tu mere darwaze se.


Ab hawa bhi teri payal ki khanak lagti hai.


Jane kyu wo meri ankhon ko bhali lagti hai,

Jis k cherey pe zra teri jhalak lagti hai".